फारबिसगंज(अररिया) – फारबिसगंज में प्रायः जाम लगना एक समस्या बन चुका है। जिससे हर कोई परेशान है। बात करे तो जाम लगने का मुख्य कारण फुटकर दुकानदार सहित अवैध रूप से सड़क में जस तस खरी टेम्पो लगना माना जाता है। बताते चले कि जैसे जैसे लााॅकडाउन में छूट मिलता जा रहा है। ठीक उसी तरह जाम लगने की समस्या भी बढ़ता जा रहा है। शहर में बेरोकटोक बड़ी वाहन के प्रवेश करना भी जाम की मुख्य कारण है। बताते चले कि सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक शहर में नो एंट्री लगा हुआ है। जिससे शहर में बड़े बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक है। इसके बावजूद शहर में बड़े वाहन प्रवेश कर जाते है। और जाम लग जाता है।। शहर के सुभाष चौक पोस्ट ऑफस चौक हॉस्पिटल रोड छुआपट्टी सहित अन्य जगह शामिल है। रिपोर्ट – अब्दुल वहाब, updated by gaurav gupta 

loading...