बनमनखी(पूर्णिया) – असंख्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं विश्व में भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद की 156वी जयंती के पावन अवसर पर स्वामी जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी बनमनखी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी रंजीत कुमार गुप्ता के वार्ड 13 स्थित आवास पर संपन्न एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अगुवाई में भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिकता के पुरोधा तथा संपूर्ण विश्व में भारत का डंका बजाने वाले युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद को अपना स्नेह समर्पण समर्पित करते हुए उनके बताए हुए मार्ग को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।भाजपा कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारे विवेकानंद अमर रहे, भारत माता की जय ,वंदे मातरम के गुंज से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया इस अवसर पर भाजपा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,भाजपा जिला नेता व समाजसेवी रंजीत कुमार गुप्ता ,सूरज गुप्ता, प्रमोद सिंह ,मनोज दास ,नीरज स्वर्णकार, सुरेश सेठिया ,अनिल साह ,मनोज गुप्ता ,नंदन कृष्णा सिन्हा, दिनेश शर्मा, शीतल स्वर्णकार, संतोष केसरी ,सुजीत दा, संतोष चौधरी ,सौरभ कृष्ण सिन्हा ,चंदन गुप्ता, सौरभ करण ,रमेश केसरी अमित गुप्ता सूरज साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। updated by gaurav gupta

loading...