बनमनखी(पूर्णियां) -भाजपा नगर मंडल बनमनखी के विभिन्न बूथो पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित की गई।मुख्य रूप से नगर मंडल बनमनखी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीर नारायण गुप्ता के आवास पर सुना गया रविवार को 53वी बार मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अगली मन की बात मई के आखिरी रविवार को होगी अगले दो महीने चुनाव की गहमा-गहमी रहेगी, मै खुद भी इसमे प्रत्याशी रहूंगा ।पुलवामा के शहीदों को श्रद्धाजलि देते हुए बोले उनकी शहादत हमारे संकल्प को मजबूत करेगी।इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, वीरनारायण गुप्ता, रणजीत गुप्ता,मुकेश पान्डे,साकिब अली,महेश पौददार,अभिरंजन ठाकुर, सुरज गुप्ता, गोपाल सहनी,हरे राम सहनी, उपेन्दर राम, ब्रजमोहन सिंह,संजय साह,अनिल साह, धर्मदेव दास,दिनेश चौधरी,अशोक मुखिया, वकील पौददार, संजय गुप्ता ,राहुल अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

loading...