जयनगर (मधुबनी)
जयनगर पुलिस प्रशासन द्वारा भेलबा चौक देवत बाबू तेल टंकी रोड वार्ड नम्बर 06 मे एक घर पे हुयी छापामारी मे गिरफ्तार लोगो को आज जिला मुख्यालय से आये पुलिस वैन मे भर कर आरोपियों को मधुबनी न्यायालय भारी सुरक्षा के बीच भेजा गया। इस तरह की गिरफ्तारी जयनगर मे पहली बार हुयी है। उपरोक्त घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी के नेतृत्व मे इस सफल आपरेशन को अंजाम दिया गया।

बताया जाता है कि किसी को भी भागने और समझने की भी मौका नही मिला। जयनगर थाना परिसर मे प्रेस कांफ्रेन्स कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी सुमित कुमार ने उपरोक्त सभी जानकारी दी। थाना गेट पर इस मंजर को देखने के लिये शहर के सैकड़ो की संख्या मे भीड़ जमा थी। इस गिरफ्तारी मे भारत और नेपाल के लोग शामिल थे और वे जुआ खेलने के लिये भारतीय क्षेत्र मे आते है। पुलिस ने भारतीय करेंसी के साथ साथ नेपाली करेंसी ,,कौड़ी ,,ताश ,,पावडर सहित अन्य समान जप्त किये आरोप है कि इस जुआ की अड्डा वार्ड नम्बर 06 मे योगेन्द्र महतो ,बेतौँहा निवासी का घर था ,जुआरी को जुटाने की कार्य मोहमद अंजार मिया जयनगर 14 निवासी करता था।
आरोप है की पूर्व मे अंजार मिया अपने घर मे जुआ की अड्डा चलाता था ,,,रामदेव पासवान उर्फ बज्जर इस जुआ के संरक्षण का कार्य किया करता था।गिरफ्तार व्यक्ति रामदेव भरत का ससूर है। ःअनुभवी आंखें न्यूज चैनल के लिए सुरेश कुमार व सुभाष सिंह यादव की रिपोर्ट।

loading...