कांडी(संवाददता-विवेक चौबे) – पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो नेता हेमंत सोरेन का आगमन 15 जनवरी को कांडी में होगा। उक्त विषय की जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि- सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकु पाण्डेय ने बताया कि 15 जनवरी को दिन के ग्यारह बजे पूर्व मुख्यमंत्री कांडी प्रखंड में हजारों लोगों को संबोधित करेंगे।साथ ही बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री उस दिन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रखंड कांडी, बरडीहा , मझिआंव , विश्रामपूर सहित अन्य प्रखंड के हजारों लोगों के साथ कांडी में ही बैठकर खिचड़ी का आनंद लेंगे। पिंकू पाण्डेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दिया गया है। updated by gaurav gupta

loading...