कांडी(संवाददता-विवेक चौबे) – प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-घटहुआँ कला निवासी-फुलकलिया कुंवर पति स्वर्गीय गणेश राम की 115 वर्षीय पत्नी की हुई मौत। फुलकलिया के चार पुत्र – शंकर राम,ब्रह्मदेव राम,कर्मदेव राम व विष्णुदेव राम हैं। सभी ने जानकारी देते हुए कहा कि मां की मौत तकरीबन रात पौने 2 बजे हुई। साथ ही कहा कि आधार कार्ड व वोटर कार्ड के अनुसार आयु 83 से 86 वर्ष है। जबकि वास्तविक उम्र तकरीबन 115 वर्ष है।बताते चलें कि फुलकलिया कुँवर अपने जीवन मे बड़ी दुखों का सामना कर अपने परिवार का पालन पोषण किया था। सामाजिक व धार्मिक महिला होने के कारण उसका नाम अमर है। बताते चलें कि इस युग में 115 वर्ष जीवित रहना मायने रखता है। परिजन निर्धन परिवार से हैं।वहीं कुछ ग्रामीणों का भी कहना है कि यह बात सत्य है कि उक्त मृतक का उम्र 114 -15 वर्ष हो गया था। यह खबर गांव में चर्चा का भी विषय बना हुआ है। मौके पर- काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

loading...