बनमनखी (पूर्णियाँ, बिहार)। आईए आज हम आपको बनमनखी की विशेषता बताते हैं। हमारे संवाददाता विशाल के साथ ब्यूरो हेड गौरव गुप्ता ने बनमनखी अनुमंडल का भ्रमण किया और जानने की कोशिश की है कि क्यों होली दिवाली दशहरा व नवरात्र में बनमनखी “विशेष” हो जाता है। आपको बता दें कि बनमनखी अनुमंडल एतिहासिक महत्व को समेटे हुए हैं।

यह बिहार के पूणियाँ जिले से लगभग 35किमी की दूरी पर है। यहां कहते हैं कि भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए विष्णु भगवान नरसिंह अवतार लेकर खंभा फाड़ कर प्रगट हुए थे जो अब भी सिकलीगढ धरहरा मे है। होली की शुरुआत भी यहीं से है। महर्षि मेही दास की साधना स्थल और गृह क्षेत्र भी यही है।कहते हैं कि यह संत भागलपुर के गंगा घाट पर तप करते थे और गंगा नदी पर चलते थे।

यहां धीमेश्वर महादेव का मंदिर भी है जो स्वंय प्रगट हूए और मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन में विशेष भीड़ श्रद्धालुओं की उमडती है।

ऐसे अनेक एतिहासिक महत्व के बीच नवरात्र में बनमनखी क्यों विशेष हो जाता है आइए इसे जानें-बस स्टैंड से 2 किमी उत्तर एक मंदिर है जो सती वन दूर्गा के नाम से प्रचलित है। इस जगह को ह्रदय नगर कहा जाता है। दरअसल माता सती की यहां राजा दक्ष के हवन कूंड में अग्नि दाह होने के बाद भोले शंकर जब शव लेकर जा रहे थे तब विष्णु ने सुदर्शन चक्र से अंगभंग कर दिया। कहते हैं कि तब यहां सती के ह्रदय के अंश यहाँ गिर गए।

इसलिए इस जगह को ह्दय नगर एवं उस स्थान पर सती मंदिर स्थापित किया गया है। पिंड स्वरुप में देवी सबकी मनोकामना पूर्ण करती है। यह आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

नवरात्र में विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही काली मंदिर भी है जिसकी भव्यता के क्या कहने।

आपको ऐसे माता के भक्त से मिलाते हैं जो नवरात्र में दस दिन जमीन पर लेट कर सीने पर जौ उपजा कर कलश स्थापना करते हैं। कलियुग में यह कठिन तप आपको अचंभित कर देगा लेकिन यह सच है।

ललन कुमार चकला के वार्ड 6 में रहते हैं और मां की विशेष कृपा प्राप्त है।

आईए बनमनखी और रेलवे दुर्गा पूजा, राधाकृष्ण मंदिर, गायत्री मंदिर व दुर्गा स्थान पर पूजा अर्चना कर खुद को कृतार्थ अवश्य करें। बनमनखी में विष्णु कृपा नरसिंह अवतार स्थल है तो शिव कृपा बाबा धीमेश्वर वही पार्वती की अनुकंपा सती वन दूर्गा है तो संत तपोस्थली मेंही दास भूमी भी। आइए धन्य हो जाईए। लेखक संतोष कुमार गुप्ता इसी पावन स्थली से है।संपर्क सूत्र 08826227802। जो वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं।

loading...