कांडी(संवाददता-विवेक चौबे) – – गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत में सुप्रसिद्ध सतबहीनी झरना तीर्थ स्थल में आस्था का महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। छठ व्रतियों ने मनोरम झरना में स्नान कर सूर्य को अधर्य देकर, छठ घाट पर अपने स्थल पर बैठे।रात भर घी के दिए जलते रहे।रात भर छठी मईया के गीतों से मेला क्षेत्र गूंजता रहा।बताते चलें कि इस छठ पर्व के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री -राम चंद्र चंद्रवंशी जी का आगमन हुआ।उनके द्वारा निर्मित दो पुलों का उदघाटन किया गया। वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष एवं सरकोनी मुखिया मिना देवी व पति-अरुण सिंह ने माला पहनाकर मंत्री जी का स्वागत किया। साथ ही रामचंद्र चंद्रवंशी जी ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल एक अलग ही पहचान रखता है।इस स्थल के लिए मैं समर्पित हूँ। इस वर्ष के भांति अगले बार से ऑर अच्छा विधि व्यवस्था किया जाएगा। वहीं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे ने कहा कि इस पावन पर्व पर हमलोगों के बीच झारखंड स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक- रामचंद्र चंद्रवंशी जी आप सबों के बीच आए हुए हैं।मंत्री जी के द्वारा सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का पूर्ण रूप से होगा विकास।क्षेत्रिये समाज सेवी- नरेश प्रसाद सिंह भी मां सतबहीनी तीर्थ स्थल पर पहुंचे हुए थे । जो कि यह स्थल बहुत ही प्रसिद्धि तीर्थ स्थल है। यहां पर बहुत दुर दुर से ही नहीं अन्य कई राज्यों से छठ व्रत करने आये हुए थे। यहां मां सतबहीनी के साथ सूर्य मंदिर ऑर अन्य कई मंदिर भी स्थित हैं। यहां छठ के दिन बहुत ही भीड़ लगती है। इस स्थल को ट्रस्ट भी बना दिया गया है। यहां पर छठ पूजा के भीड़ को देखते हुए पंचायत मुखिया- मिना देवी के द्वारा सफाई वगैरह करवाया गया था। सभी विधि व्यवस्था यहाँ के सदस्यों के द्वारा किया गया था। यहां पर आने के लिए कुछ सड़क खराब थे लेकिन उसे देखते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा सड़क ऑर पुल पुलिया भी बनवा दिया गया है।लाइट साउंड सहित सारी व्यवस्था हिन्दू धार्मिक न्यास ट्रस्ट बोर्ड के तहत किया गया था।सजावट तो इस प्रकार सजी थी जैसे दुल्हन को सजाया जाता है।संभावना है कि पलामू प्रमंडल के दूसरे सजावट यहां मौजूद थे। पुनः व्रतियों ने सुबह स्नान कर उगते सूर्य को अधर्य प्रदान किया।व्रतियों ने सतबहिनी तीर्थ स्थल स्थित सभी मंदिरों में जाकर पूजन अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किए।इस प्रकार व्रतियों व दर्शकों सहित लगभग 45 से 50 हजार की भीड़ थी।updated by gaurav gupta

loading...