आज के समय में जिस प्रकार से खाने पीने का सेवन हो रहा है , उसमे बीमारी पैदा होना आम बात हो गई है | आज के समय में ज़्यदा से ज़्यदा लोग किसी न किसी बीमारी का शिकार बने हुए है | जिससे लोग कभी परेशान रहते है | व्ययाम एक ऐसा रामवाण इलाज है , जिसे करने से बीमारी तो दूर भागती ही है , और इसके साथ साथ रोज़ की थकान से भी मुक्ति मिलती है | मन मस्तिष्क को ताज़गी का एहसास दिलाता है | आपने ऐसा देखा या सुना होगा की सेहत को लेकर विवाह के दो-चार साल बीतते-बीतते अधिकतर दाम्पत्य के बीच जीवन में दरार आनी शुरू हो जाती है | दोनों तरफ में अजब सी उदासीनता सी छा जाती है | इस उदासीनता से कभी – कभी घर भी टूटने लगते है | सुकून बिखरने लगता है | आप मने या ना मानें | एक बार व्ययाम को अपने जीवन में अपना कर देखिये , आपके संबंधों को इतना मधुर कर देगा कि लोग बस देखते ही रह जायेंगें | व्ययाम हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है , इससे बीमारी तो दूर भागती ही है , और साथ-ही-साथ घर में शांति का भी माहौल बना रहता है | अनुभवी आंखे हेल्थ डेस्क ( स्रोत : अनुभवी हेल्थ प्रॉब्लम्स हिंदी पत्रिका)

loading...