पूर्णियां।। विश्व हिन्दू परिषद की एक बैठक आज शहर के रानीपतरा डिमिया छतरजान पंचायत के विलरिया गाँव मे श्री देवेंद्र सिंह के निवास स्थान पर की गयी।जिसकी अध्यक्षता श्री देवेंद्र सिंह ने की।बैठक को सम्बोधित करतें हुए प्रान्त समन्वय प्रमुख सह सीमांचल प्रभारी अमरनाथ सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज सदियों से भारत का राष्ट्रीय समाज हैं।राष्ट्रीय समाज वही होता हैं जिसका लगाव उस राष्ट्र की माटी से जुड़ा हो।हम वर्षों तक इसलिये पराधीन रहे क्यों कि हम संगठित नही थे।और आज पुनः हमें जाति-उप जाति, अगरा-पिछड़ा, दलित -महादलित में बांटने का षड्यंत्र चल रहा हैं।विहिप इन चुनोतियो को स्वीकार कर हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा हैं।बैठक को संबोधित करते हुऐ ज़ीला मंत्री मिर्तुंजय सिंह ,विभाग मंत्री बिनोद कुमार लाठ,एवम मीडिया प्रभारी विवेक कुमार लाठ ने सयुक्त रूप से कहा कि हमें चरित्रवान एवं संकल्पित कार्यकर्ताओं का ज़िले में निर्माण कर सभी अलगावादी शक्तियों का मुकाबला करना हैं।सम्पूर्ण पूर्णिया ज़िले में हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा हैं।दर्जनों लड़कियो को विहिप ने मुक्त करवाने का कार्य किया हैं।लेकिन यह सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा।इसी विलरिया गाँव में एक हिन्दू लड़की का अपरहण शहबाज आलम दुवारा किया गया।लड़की अभी तक रिमांड होम में हैं।लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया हैं।अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नही की गयी तो तीव्र आंदोलन खड़ा किया जायेगा।
बैठक में सर्व सम्मति से एक समिति का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष मनोज सिंह,उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,मंत्री मुकेश कुमार सिंह,सह मंत्री अर्जुन सिंह को चुना गया।बैठक में मुख्य रूप से विहिप के सीमांचल प्रभारी अमरनाथ सिंह, ज़ीला मंत्री मिर्तुंजय सिंह,विभाग मंत्री बिनोद कुमार लाठ,मीडिया प्रभारी विवेक कुमार लाठ,सदस्य मोहन सिंह,सुरेंद्र सिंह, प्रदुम्न कुमार शर्मा,राज किशोर सिंह,जन्मजेय सिंह, दुखन साह, रामाकांत सिंह, मनोज रावत,मक्कू सिंह,अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अनुभवी आँखें न्यूज़ के लिए राजा झा की रिपोर्ट 

loading...