जानकीनगर(पूर्णियां) – रामपुर तिलक पंचायत में रंगों का पर्व होली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में उत्साह और उमंग देखा गया।

रामपुर तिलक के राधेमरर टोल में रंगों का त्योहार होली सभी बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया। सभी व्यक्ति ने बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनायाl होली पर जहां सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हैं वहीं होली पर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। इस दिन गुलाल और पानी के रंगों से उत्सव मनाया जाता है। होली रंगों और मस्ती के इस त्योहार का अपना एक धार्मिक और सामाजिक महत्व है। होली रंगों के साथ एकता, सद्भावना और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। कुछ वृद्ध व्यक्ति से जब होली के बारे में पूछा गया तो वह बताएं प्रकृति की भांति विभिन्न रंग हमारी अनुभूतियों और भावनाओं से जुड़े हैं. प्रत्येक व्यक्ति एक रंगों के फव्वारे के समान है, जो बदलते रहते हैं. आपकी इच्छाएं आग की भांति आपको जलाती हैं. परंतु अगर जीवन होली के समान हो, जहां आप हर रंग को स्पष्ट रूप से देख पाएं तो वे आपके जीवन में आकर्षण लाते हैं. विविधता में सामंजस्य होने से जीवन और जीवंत, आनंद से भरपूर व और भी रंगीन हो जाता हैl होली का त्योहार भारतीय जनमानस की सामूहिक चेतना का सांस्कृतिक पर्यायवाची हैl यह हमारी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का पावन प्रतीक है, वह मनुष्य की उत्सवधार्मिता का सर्वोच्च रूप, इसके साथ ही होली बुराइयों से परे प्रेम व राग का संदेश भी लेकर आती हैl होली की बहार आई फरहत की खिली कलियांl बाजो की सदाओं से कूचे भरे और गलियांl दिलबर से कहा हमने टुक छोड़िए छलबलिया अब रंग गुलालओं की कुछ कीजिए रंग रलिया होली में यही धूमें लगाती है बहुत बलिया। होली रंगों के साथ एकता, सद्भावना और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। होली महापर्व पर खुशी व्यक्त करने वाले में वार्ड सचिव लालमोहन आनंद, सुमन कुमार, अशोक यादव, विकास कुमार, पंचायत के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महापर्व होली पर खुशी व्यक्त किया। वांलिटयर सदस्य लालमोहन आनंद, updated by gaurav gupta

loading...