मउरानी।श्री रामनवमी सेवा समिति की विशाल काँवर यात्रा भव्य रुप से निकाली गयी। काँवर यात्रा में हजारों काँवरियों ने नगर भ्रमण कर चढाया पंचमुखी भोले नाथ को जल।

पुलिस व्यवस्था रही पूरी काँवर यात्रा में मौजूद वही देवरी बाँध पर भी पुलिस अफसर एवं फोर्स रहा मौजूद काँवर यात्रा स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में निकाली गयी युवा शक्ति अध्यक्ष ने किया काँवरियों का भव्य स्वागतमऊरानीपुर (झाँसी) नगर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बडे धूमधाम तरीके के साथ श्री रामनवमी सेवा समिति के तत्वाधान में पं.

मनीष खेवरिया की देखरेख में विशाल काँवर यात्रा देवरी बाँध से नगर भ्रमण करती हुयी पंचमुखी महादेव मन्दिर पहुँची। जिसमें हजारों की संख्या में काँवर यात्रा में भोले भक्त गण देखे गये जो डी. जों. पर थिरकते हुये नजर आये और भोलें के भक्तिमय गानों की ध्वनि डी. जों पर बज रही थी। जिससे भोले भक्त उनकी धूम में थिरकते हुये देखे जा रहे थे। हर वर्ष से अधिक व्यवस्थाओं के चलते विशाल काँवर यात्रा निकाली गयी। जिसमें श्रावण मास के दूसरे प्रदोष का पूरा फल काँवर यात्रा करने वालों को भोले का निश्चित ही मिलेगा। इसी के चलते बारिश ने भी काँवरियों को काफी राहत की साँस दिलायी। जिसमें बारिश होने से काँवरियों में और उत्साह देखा गया। जिन्होने

भोले की भक्ति में लीन होते हुये बोल बम- बोल बम कर डाला। इस मौके पर पुलिस व्यवस्था के भी काफी पुख्ता इंतजाम देखे गये। जिसमें पुलिस फोर्स भी काफी संख्या में तैनात देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते हजारों काँवरियों ने अपनी काँवर उठाकर किया बोल बम- बोल बम। स्थानीय प्रशासन के अफसरों के साथ स्टाफ भी पूरी काँवर यात्रा पर अपनी

निगरानी बनाये रखा। जिससे काँवर यात्रा में काँवरियों को कतई परेशानी का सामना नही करना पडा। कारण कि एक दिन पूर्व कमेटी के साथ कोतवाली प्रभारी प्रेमचन्द्र भी देवरी बाँध का मौका मुआवना करते हुये जायजा ले चुके थे। वही जयन्ती पैलेस होटल पर युवा शक्ति अध्यक्ष आयुष श्रीवास ने भी काँवरियों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पं. अनुज नायक, पं. महेन्द्र पाठक, आशीष बिलैया, संजू परिहार, अरविन्द्र अडजरिया, विक्रम सिंह

तोमर, अशोक गुप्ता, सुनील रावत, हरीदयाल कुशवाहा, विजय गुप्ता, आयुष श्रीवास, राजेश सोनी, रमेश नगरिया, कल्लू बादल, आशीष सेठ, राजू बजाज, संजय पहारिया, विजय शर्मा, अभिषेक बिरथरे, भारत मिश्रा, अंशु मिश्रा, प्रकाश पटैरिया, टिंकू चौबे, हरपाल सिंह, अमित मिश्रा, मोनू मौर्या, सुरेश बाबा, अन्नू पाण्डेय, अभिषेक सिसोदिया, सौरभ सिंह, दीपक कुशवाहा, मयंक शर्मा पार्षद, रतन समेले, अरविन्द्र पंडा, दीपक यादव, विजय नामदेव, वियोगी समर्पण, अखिलेश विश्वकर्मा, गौरव पाठक, लक्ष्मी पांचाल, प्रवीन भदौरिया,

ऋषि दुबे, रानू तिवारी, अप्पू गुप्ता, कपिल शाडिल्या, निलेश अग्रवाल, द्वारिका सोनी, टिंकल सोनी, भूपेन्द्र सोनी, विवेक सोनी, राजा श्रीधर, नीरज साहू,, राहुल शावरीकर, रौनक बबेले, पियूष यादव, अंशुल रिछारिया, अमन चौबे, मृदुल खेवरिया, शिवम् वर्मा, मानस भट्ट, सुनील जैन, अमन पटैरिया, निकेत राय, बृजेश साहू, मोनू मस्ताना, रिषभ राजपूत आदि विशेष सहयोगी लोग काँवर यात्रा में साथ चल रहे थे। क्राइम रिपोर्टर सौरभ भार्गव मऊरानीपुर झांसी ।

loading...