मधेपुरा- बिहार के मुजफ्फरपुर और मधेपुरा में शिक्षक द्वारा किए दुष्कर्म के खिलाफ आज जिले में इप्टा ,एआईएसएफ और छात्र जाप महिलाओं और छात्र छात्राओं ने केंडल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। छात्राओं ने कहा दुष्कर्मी किसी कौम हो ,कोई हो या किसी पार्टी का नेता हो वैसे लोगों के लिए फांसी की भी सजा कम है। अब हम जग चुके हैं हमे कोई नहीं रोक सकता है। अब सरकार को वैसे पीड़िताओं को किसी भी हालत में न्याय देना होगा और दुष्कर्मी को फांसी देना होगा।

छात्राओं ने कहा बिहार में अब महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित नही हैं। यहां नेता से लेकर शिक्षक भी दुष्कर्मी हैं।मुजफ्फरपुर में 39 बेटियों के साथ रेप हुआ। मधेपुरा में शिक्षको ने रेप ही नही किया बल्कि दोनो को प्रैग्नेंट भी कर दिया और दोनो आरोपी शिक्षक आज भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। इसे कौन न्य्याय देगा सरकार प्रशासन क्या कर रही है। छात्राओं ने कहा कि अब जिन नेताओ और शिक्षकों पर हम भरोसा कर रहे थे वे ही हैवान निकले तो अब हम अब्ला नारी किस पे भरोसा करेंगे। दुष्कर्मी किसी कौम, या किसी पार्टी का नेता हो वैसे लोगों को फांसी की भी सजा कम है। अब हम जग चुके हैं हमे कोई नही रोक सकता है…अब सरकार को वैसे पीड़िताओं को किसी भी हालत में न्याय देना होगा।यदि सरकार न्याय नही देती है तो वैसी सरकार और नेता हाथों में चूड़ियां पहन ले।

मौके पर एआइएसफ के जिला उपाध्यक्ष मौसम प्रिया, पूजा कुमारी,तानवि ,रेखा,रीना,सहित कई छात्राएं , समाजसेवी महिला अहिल्या देवीऔर छात्रों में मो0 वाशिम दिन जिलाध्यक्ष, शाहिद , नीरज उपस्थित थे। वहीं इस घटना को लेकर जाप के छात्रसंघ के नेताओ ने भी कैंडिल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संजीव कुमार की रिपोर्ट। updated gaurav gupta

loading...