छातापुर(सुपौल) – राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के मक्कई खेत में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

शव देखकर प्रतीत होता था कि शव कई दिन से खेत मे पड़ा था। शव से काफी दुर्गंध भी आ रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी। ग्रामीणों की मदद से शव का शिनाख्त राजेश्वरी के प्रमोद यादव की पत्नी कल्पना देवी (33) के रूप में की गयी। जानकारी अनुसार मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। इधर, मृतका घर में बच्चों के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर घीवहा निवासी मृतका का भाई ने केस दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने अपनी बहन के तीन चार दिन से अचानक गायब होने और इसी दौरान उनका शव मिलने की घटना को हत्या की घटना बताया है। उधर, मृतका के छोटे- छोटे बच्चें मनीष कुमार(6) और मंजेश 4 कुछ भी बताने में सक्षम नही थे। राजेश्वरी ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखकर चार दिन पहलें ही हत्या कर शव को खेत मे फेकने जैसा प्रतीत हो रहा है। बहरहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर बारीकी से पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही कुछ खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि मृतका बराबर अपने घर से कई कई दिनों तक गायब रहती थी। उनके छोटे बच्चे दूसरे के यहां खाना खाते थे। उनके गायब होने से संबंधित कोई शिकायत किसी के द्वारा नही की गयी थी। मृतका का मायका घीवहा है। उनके पिता मिश्री प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी शांत स्वभाव की थी। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के पति को दे दी गयी है। रिपोर्ट – संजय कुमार भगत, updated by gaurav gupta

loading...