मुरलीगंज(संवावदाता चंचल कुमार) – नव वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी के नए पुराने कार्यकर्ताओं का बैठक किया गया। जिसमें पिछले दिनों चलाए जा रहे हैं, परिवार संपर्क पर पदयात्रा की समीक्षा किया गया।इस दरमियान बूथ टीम का गठन, शक्ति केंद्र टीम का गठन पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के मोटरसाइकिल की सूची साथी प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना एवं भारत सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त लाभार्थियों की सूची बनाना प्रमुख है ।इस अवसर पर युवा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं पर प्रकाश डालने का काम के साथ ही पार्टी स्तर से कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का भी ख्याल रखा जाए। इस बात को लेकर चर्चा की गई ।समारोह में भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव द्वारा राम नरेश सिंह को माला एवं अंग वस्त्र देकर नववर्ष की एक दूसरे को बधाई दिया गया। मौके पर डॉ रामनरेश सिंह प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी ने बताया कि पार्टी सदैव से सभी को लेकर चली है ।और इसी मजबूती के साथ आज हम एक दूसरे के साथ आगे बढ़ रहे हैं ।जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने बताया कि भाजपा में हमेशा से यह अनुशासन रहा है कि बुजुर्गों का भी सम्मान होता हुआ आया है।इसीलिए सभी कार्यकर्ता जो बहुत दिनों से पिछड़ गए हैं या उनसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है ।उन सभी कार्यकर्ताओं से जल्द संपर्क किए जाएंगे एवं पार्टी की मजबूती के लिए संपर्क किए जाएंगे। एवं सरकार द्वारा कार्यों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस बैठक में सभी नूतन वर्ष 2019 की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ नव वर्ष मंगलमय हो। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज भगत द्वारा किया गया ।मौके पर डॉ विजय शंकर चौधरी जिला प्रभारी मधेपुरा, मनोज सिंह लोकसभा प्रभारी मधेपुरा, सियाराम सिंह लोकसभा विस्तारक मधेपुरा, मुकेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष ,रंजन कुमार रवि जिला उपाध्यक्ष ,विपिन कुमार कामत बिहारीगंज मंडल अध्यक्ष ,शशिकांत झा जिला मंत्री, श्री ब्रह्मानंद जयसवाल,डी एन राम, मनोज सिंह ,रविंदर साह , कन्हैया चौधरी ,रविंद्र भगत, चंद्रकांत झा मंडल उपाध्यक्ष बिहारीगंज, अशोक मिश्रा ,मनोज मंडल, उपेंद्र आनंद, ललिता आनंद ,अंजना देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष छोटू सिंह, विकास कुमार ,पूर्व नगर अध्यक्ष ,पूनम देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।updated by gaurav gupta

loading...