संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सुंडिपुर निवासी, भाजपा कार्यकर्ता-गोपाल चंद्रवंशी (45 वर्ष) कुछ दिन पहले जलाने के लिए एक पेड़ पर लकड़ी काटने के वजह से चढ़े थे और गिर कर बुरी तरह घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन बिगड़ती स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका ऑर उनकी मौत हो गई। गोपाल के निधन पर शोक व्यक्त करने प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे व भाजपा अध्यक्ष-श्रीकांत पाण्डेय पहुंचे।मृतक के घर पर पहुंच कर रामलला दुबे व श्रीकांत पाण्डेय ने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। 20 सूत्री अध्यक्ष एवं भाजपा अध्यक्ष ने मृतक परिवार को विधवा पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व परिवारिक लाभ सहित 10 कम्बल तत्काल देने को कहा।साथ ही मृतक परिवार के स्थिति को देखते हुए 1 क्विंटल चावल देने की भी घोषणा की।मौके पर लल्लू शाह,संजय मेहता, सत्यनारायण ठाकुर, बुधन डीलर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।बताते चलें कि रामलला दुबे ने उक्त गरीब परिवार के भाजपा नेता के मृत्यु के बाद 2 दिन तक कोई भी सरकारी कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर पदाधिकारी के लापरवाही पर बेहद दुख प्रकट किया।बता दें कि गोपाल चंद्रवंशी अपने पीछे चार लड़की व दो लड़का छोड़ गए।उन्होंने दो लड़की व एक लड़का की शादी कर दिये हैं।उनकी पत्नी इंदु देवी 42 वर्ष, के साथ सभी परिजन की आंख के आंसू नहीं सुख रहे हैं।परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे ने पंचायत सेवक को निर्देश दिया कि उक्त गरीब परिवार को परिवारिक लाभ, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास सहित 10 कम्बल की शीघ्र व्यवस्था करें। updated by gaurav gupta

loading...