बनमनखी(पूर्णियां) – भाजपा नगर मंडल बनमनखी के विभिन्न बूथो पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित की गई।

रविवार को 52वी बार मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल अपने पहले मन की बात मैं चुनाव आयोग की जमकर सराहना की, युवाओ को मतदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए तथा वोट देना हम सब का फर्ज है ,वोट न देने पर हमे दुख होना चाहिए। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को इस तरह किया याद उन्होने कहा कि मेरी तरह नेताजी का भी रेडियो से गहरा नाता था 1942 मे आजाद हिंद रेडियो की स्थापना की थी। जाति -पाति और धर्म के नाम पर बंटवारा नही होना चाहिए ।उन्होने महान संत रवि दास को भी याद किया।इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, साकिब अली,हरे राम सहनी, राजेन्दर गुप्ता, महेश राम ,संतोष केसरी, संजय शर्मा, अमित गुप्ता, मंटु शर्मा, बिजली पौद्दार, संजीव गुप्ता, सिकन्दर कुमार, सुजित तिवारी,सुजीत केसरी ,उपेन्दर राम, संजय साह, धर्मदेव दास, बिरबल मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। रिपोर्ट – गौरव गुप्ता

loading...