मऊरानीपुर (झाँसी) – भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तत्वाधान में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन की कडी में स्यावनी रोड पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष रामाधार निषाद ने की। किसान लगातार आज दस दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे है। ग्राम स्यावनी ब्लॉक बंगरा के राशन विक्रेता उस्मान खाँ किसानों को उनके राशन कार्डो पर राशन नही दे रहा है। जब किसान राशन लेने जाते है। तो कहता है। कि आपको राशन नही दिया जायेगा। गाँव के ही व्यक्ति जिनके राशन राशन कार्ड संख्या 216640329696 पात्र व्यक्ति श्रीमती ममता पत्नी देवेन्द्र से राशन विक्रेता सुविधा शुल्क के रुप में तीन सौ रुपये की माँग करता है। गाँव के व्यक्तियों को सूखा राहत राशि भी अभी तक प्राप्त नही हुयी है। यूनियन के नगर अध्यक्ष प्यारे लाल बेघडक ने कहा कि गाँव के वृद्व व्यक्ति जो अपनी उम्र 60 वर्ष पूरी कर चुके हो ऐसे सभी व्यक्तियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाना चाहिये। स्यावनी के नारायण अहिरवार ने बताया कि वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है। उनके पात्र प्रार्थी ने सूखा राहत राशि व मुआवजा के लिये कागजात का जमा किये थे। परन्तु व्यक्ति का नाम सूची में नही है। यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामचन्द्र अहिरवार बुढिया ने बताया कि किसान लगातार अपनी माँगों के लिये धरना प्रदर्शन कर रहा है। फिर भी किसानों की समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। किसानों के प्रति सरकार संवेदन शील नही है। और न ही प्रशासन संवेदन शील है। यदि किसानों की समस्याओं का सामधान नही हुआ है। तो एक दिन किसान भी मजदूर बन जायेगा। किसानों को वृद्व पेंशन योजना, आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, योजना निःशुल्क बिजली पानी की व्यवस्था की जाये। तभी देश का किसान सुद्वढ होगा । इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, रामाधार निषाद, प्यारे लाल बेघडक, भागीरथ अहिरवार, रामचन्द्र अहिरवार, महिला मोर्चा से मुन्नी देवी स्यावनी, कबीर दास, बाबू लाल, सीताराम, भगवत, सचिन, मुन्नी देवी, सन्तराम कुरैंचा, पुष्पा देवी, पानकुंवर देवी, सुनीता देवी अहिरवार आदि सैकडों व्यक्ति मौजूद रहे। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर ।updated by gaurav gupta

loading...