मऊरानीपुर (झाँसी) – भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तत्वाधान में सैकडों किसानों ने ए आर अनिल त्रिपाठी का घेराव किया। बाद में मण्डी सचिव अरविन्द्र का भी घेराव किया। सरकारी खरीद केन्द्र मऊरानीपुर में समस्या बढती जा रही है। खत्म होने का नाम नही ले रही है।

व्यवस्था इतनी खराब हो गई है। कि अगर अब किसान का माल तुलता है। तो मण्डी में जगह नही बची माल रखने के लिये। किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुये माँग की चार काँटें मूँगफली तोलने के लिये और दो काँटें उर्द की तोल के लिये लगाये जाये तो ही किसानों का माल तुल पायेगा। समस्या विकराल है। जिला प्रवक्ता वान सिंह यादव ने कहा कि किसानों का माल तुरन्त तोला जाये। अगर नही होता है। तो फिर मण्डी में तालाबन्दी की जायेगी। प्यारे लाल बेधडक ने कहा कि यहाँ किसानों के टै्रक्टरों की संख्या रोज बढती जा रही है। और शासन की उदासीनता के चलते किसान इस विकराल ठण्ड में रात दिन पडा है। कोई सुन नही रहा है। बाद में ए आर अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार तक 4 काँटें बढा दिये जायेगें। किसानों को थोडा धैर्य रखने की जरुरत है। त्रिपाठी ने कहा कि सबसे बडी समस्या माल डिलेवर की है। यूनियन के बुन्देलखण्ड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने कहा कि व्यवस्था खराब होने से पहले अगर शासन पहले व्यवस्था बना लेता है। तो किसान परेशान नही होता। परिहार ने बताया कि जिलाधिकारी झाँसी, एडीएम झाँसी से गुहार लगायी है कि सबसे पहले सरकारी खरीद केन्द्र मऊरानीपुर से तुले हुये माल को डिलेवर किया जाये। और बिना देरी किये हुये किसानों का पैसा उसके खातों में डाला जाये। जब तक यहाँ का माल डिलेवर नही होगा तब तक किसानों का माल अगर तुल भी जाये तो कहा जायेगा। अभी भी 100-150 टै्रक्टर तुलाई के लिये खडे है। इस मौके पर बान सिंह यादव, प्यारे लाल बेधडक, दीपचन्द्र , रामकुंवर, जगदीश प्रसाद, रामाधार निषाद, हरिश्चन्द्र मिश्रा, कुलदीप , प्रतिपाल, मनमोहन, विकाश, नाथूराम, जगन्नाथ, सरमन लाल आदि सैकडों किसान मौजूद रहे। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर ।updated by gaurav gupta

loading...