प्राइवेट स्कूलो की मनमानी के विरोध में अर्ध नग्न होकर किया प्रदर्शन।

शाहजहांपुर जिले में प्राइवेट स्कूलो की चल रही मनमानी के विरोध में सोमवार को सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता सड़को पर उतर आये और अर्ध नग्न हो प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपते हुए स्कूलो की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।

सामाजिक संगठन जनता की आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के कार्यकर्ता टाउन हाल पर इकट्टा हुए।जलूस की शक्ल में अर्ध नग्न कार्यकर्ता प्राइवेट स्कुलो की अर्थी लेकर सुदमा स्कुल चौराहे पर पहुँचे और नारेबाजी करते हुए अर्थी को आग के हवाले कर दिया।जिसके बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुँचे।जहाँ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की स्कूलो की मनमानी के चलते गरीबो के बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रही और सरकार की अनदेखी के कारण जिनके गरीब बच्चों के हाथो में कापी-किताबे होनी चाहिये थी आज वो बच्चे होटलो पर बर्तन धो रहे है।

इस दौरान शाहजहांपुर के नेताओ को कोसते हुये कहा की इन्हें तो शर्म आनी चाहिये।नगर में अभिभावको को लूटने के लिए एक स्कूल खुला है और उसका उदघाट्न नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना कर रहे है।कांग्रेश नेता व पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद को …. बताते हुए कहा की उन्होंने भी पब्लिक को लूटने के लिए नामी पब्लिक स्कूल के नाम स्कूल खोल लिया।यही नही मोदी जी ने जो सपने दिखाये है वो टूट चुके है।पिछले दो सालो से वो स्कूलो में हो रही मनमानी का विरोध करते चले आ रहे है लेकिन प्रशासन और सरकार इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे है। प्रदर्शन के बाबजूद भी अगर प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नही तो 30 मार्च से भूख हड़ताल पर जाने को विवश होंना पड़ेगा।

प्रदर्शन के दौरान एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई जब कलेक्ट्रेट में स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने दो छोटे-छोटे बच्चे कापी-किताबो की जगह फावड़ा थामे और चलाते दिखे।एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है।इन बच्चों के माँ-बाप भी मजदूरी करने आये है दोनों बच्चे उन्ही के साथ थे।प्रश्न इस बात का है की आखिर आरटीई लागू होने के बाबजूद और शिक्षा के क्षेत्र में ऊँची-ऊँची बात करने बाले अधिकारियो ने इस ओर कैसे ध्यान नही दिया।

अंकित कुमार शर्मा
अनुभवी ऑंखें न्यूज़
शाहजहांपुर

loading...