मधेपुरा – जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सुमन को हंसराज महाविद्यालय दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा ए पी जे अब्दुल कलाम के 87 वे जयंती समारोह के मौके पर पत्रकारिता में बेहतर कार्य के लिये “नेशनल मिडिया अवार्ड” से सम्मानित किया गया। श्री सुमन को यह सम्मान ग्रेस इण्डिया एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा बिहार के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा रतन कुमार मण्डल के हाथो प्रदान किया गया।

इस सम्मान के लिये सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के अध्यक्ष याहिया सिद्दिकी, शेफाली कुमारी,पत्रकार सिकन्दर सुमन,संजय कुमार,इमदाद आलम,नौशाद आलम,आरीफ आलम,कुंदन कुमार, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पट्वे, मनोज प्रसाद,श्रवण कुमार पासवान, मुखिया सुनील कुमार यादव,कुमारी माला, लोजपा नेता मनौवर हुसैन, काँग्रेस नेता पुरुषोत्तम राम, शम्भू प्रसाद सिंह,भाजपा नेता मनोज शर्मा,बाबा विशु राउत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार,परीक्षा नियंत्रक डा सुरेश प्रसाद साह,प्रधानाध्यापक विजय पासवान,गौतम कुमार गुप्त,सुबोध कुमार सुमन समेत दर्जनों लोगों ने पत्रकार सुमन को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
मालूम हो कि पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिये श्री सुमन अब तक आधे दर्जन से अधिक पुरस्कार को पा चुके हैं।इसके पूर्व श्री सुमन को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा बाबा साहब डा० अम्बेदकर नेशनल फेलोशिप एवार्ड 2013,प्रेमचंद लेखक पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार आदि प्राप्त कर चुके हैं।इसके अलावे”सहित्य सुमन”की उपाधि से अलंकृत किये जा चुके है।
युवा पत्रकार संजय कुमार सुमन चौसा निवासी रामोतार आनंद एवं मंजूलता भारती के द्वितीय पुत्र हैं। श्री सुमन ने वर्ष 1992 से लगातार विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अपनी लेखनी के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके है।वर्तमान में संजय कुमार सुमन दैनिक सोनभद्र के विशेष संवाददाता के साथ-साथ कोसी टाइम्स के “ समाचार सम्पादक”,”बिहार न्यूज़ लाइव पोर्टल” के संपादक के तौर पर अपनी सेवा प्रदान कर रहे है।इसके अलावे श्रीसुमन सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के माध्यम से नशा मुक्ति,दहेज प्रथा,बाल विवाह के विरुद्ध आम लोगों को जागरूक भी कर रहे है।पर्यावरण को स्वछ रखने की दिशा में अब तक दर्जनों स्थानों पर हजारों पोधे लगा चुके हैं।
कार्यक्रम में हंसराज महाविद्यालय दिल्ली की डॉ रामा शर्मा,लतंत प्रसून,ग्रेस इण्डिया टाइम्स के प्रधान संपादक शशिधर मेहता, डॉक्टर शिव सिंह कुशवाहा शाश्वत,डा ज्योति भोला हंसराज कॉलेज दिल्ली,डा.अनीता कमरा वर्मा करोड़ीमल कॉलेज दिल्ली, हंसराज महाविद्यालय दिल्लीके डा अरविंद , डॉ विजय रानी,डा अर्चना सिंह,डा मन्जू माथुर,देशबन्धु कॉलेज के डॉक्टर इंद्र कांत सिंह, प्रतिभा विद्यालय इंद्रपुरी के शशी अरोरा,दिल्ली विश्वविद्यालय के सुरेंद्र सिंह ,अधिवक्ता सीमा कुशवाहा आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट – प्रफुल्ल सिंह

loading...