गया(संवावदाता धीरज गुप्ता) – राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद एवं समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा के मूर्ति का अनावरण करने का स्वागत किया है श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन महापुरुषों का प्रतिमा का अनावरण कर ऐतिहासिक कार्य किया है इसी तरह श्री कुशवाहा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री बी पी सिंह जिन्होंने मंडल कमीशन को लागू किया था जिससे अन्य पिछड़े वर्गों को 27%आरक्षण देने का काम किया था। एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े अति पिछड़े को आगे बढ़ाने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया ऐसे दोनों महापुरुषों की आदम कद प्रतिमा का भी गया शहर में निर्माण हो।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी मुख्यमंत्री से आग्रह करती है कि अभिलंब पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आदम कद प्रतिमा गया शहर में निर्माण करने का कार्य करें तभी सामाजिक न्याय का परिकल्पना साकार हो सकता है। एवं पिछड़े अन्य पिछड़े वर्गों को सही न्याय मिल सकेगा। updated by gaurav gupta

loading...