*पलामू एक्सप्रेस से गिरा बुधन के मदद के लिए उठे हाथ—संवाददाता-विवेक चौबे*

कांडी- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-खरौंधा निवासी -महेंद्र पासवान के पुत्र विकाश कुमार( बुधन)पिछले हप्ते दिल्ली से मजदूरी से पैसा कमा कर अपने परिवार के लिए घर बनाने सहित अन्य कार्य करने की सोच से पलामू एक्सप्रेस से कई सालों बाद अपने गांव की मिट्टी में आ रहा था। पर इस गरीब परिवार का असरा बुधन के परिवार को क्या पता था कि उसका बेटा पलामू एक्सप्रेस से गिर कर जीवन और मृतु से जूझते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें

बुधन दिल्ली जाकर मजदूरी कर अपने घर-परिवार,बाल-बच्चों के पढ़ाई-लिखाई,पालन- पोषण किया करता था। जैसे ही यह घटना हुई वहाँ के ग्रामीणों ने अपने चहेते नेता झारखंड नवनिर्माण मोर्चा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह को दिया। श्री सिंह ने राँची में निजी कार्य से थे वे वहाँ से लौट कर उस गांव में पहुँच गरीब परिवार को 5000 रुपये का सहायता राशि उपलब्ध किया। श्री सिंह ने तुरंत खरौंधा पंचायत के मुखिया आशा देवी को फ़ोन कर अविलम्ब सहायता उपलब्ध करने को कहा इस पर खरौंधा मुखिया ने सहायता कोष से 10000 रुपये का मदद किया।

बता दूँ की बुधन का एक्सीडेंट डेहरी ऑन सोन से पलामू एक्सप्रेस से आने के क्रम में बढकी सलैया स्टेशन के पास ट्रेन से गिर जाने से हुई है। उसका परिवार अत्यंत गरीब होने के बावजूद उसके गांव से सभी लोग पूरे अगल-बगल गांव से लगभग 20 हजार लोगों लगभग 30000 से ऊपर चंदा जमा कर उसके इलाज के लिए बनारस भेज दिए है।अभी भी बुधन की हालत ठीक नही है। अभी भी वो बनारस के ICU में अपने जीवन से संघर्ष कर रहा है। ईश्वर ने चाहा तो विकास पुनः अपने परिवार से मिल सकेगा।मौके पर-पूर्व सैनिक सह पूर्व सांसद प्रत्याशी-भुनेश्वर पासवान,मीडिया प्रभारी-राहुल कुमार दुबे,वकील पासवान,मोहन कुमार,यगदिस यादव,लल्लू पासवान,हीरा पासवान,भरत राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। Updated by Gaurav gupta, Bihar Desk.

loading...