मऊरानीपुर (झाँसी)- नगर में दुर्गा प्रतिमाओं पर कन्या भोज एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं के साथ नगर के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद सुबह से देर शाम तक नगर में दुर्गा प्रतिमाओं पर वितरित किया गया। साथ ही कन्याओं का भोज भी देर शाम तक बराबर देखा गया। इसी के साथ नवमी के अवसर पर नगर में लोगों ने अपने अपने घरों पर एवं मन्दिरों पर भी कन्याओं के भोज का आयोजन किया । जिसमें सुबह से ही कन्याओं को काफी संख्या में नगर में देखा गया। कन्याओं के कई स्थानों पर निमंत्रण नवरात्रि के अन्तिम दिन ही अत्यधिक देखे गये। वही नगर में रखी सैकडों दुर्गा प्रतिमाओं पर भी कन्या भोज का आयोजन सुबह से देर शाम तक बडे भव्य तरीके के साथ देखा गया। पूरे नगर में रहा कन्या भोज का आयोजन नगर की कन्याओं के साथ हजारों नगरवासियों ने भी किया प्रसाद ग्रहण। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर ।updated by gaurav gupta

loading...