मऊरानीपुर (झाँसी) – नगर में गन्दगी के जानवर खुलेआम छुट्टा घूम रहे है। आखिर में नगर पालिका प्रशासन का इस ओर अभी तक औपचारिक ध्यान दिया गया। सुअरों का रास्ते में फिरना काफी परेशानी का लोगों को सामना करने से है। इस प्रकार की गम्भीर स्थिति से कई बार पीस कमेटी की बैठक में भी बुलाये जाने वाले अफसरों का आदेश नगर पालिका द्वारा फैल दिखाया जा रहा है। जबकि कोतवाली द्वारा प्रत्येक त्यौहारों में सभी धर्मो के लोगों को आमंत्रित करते हुये प्रत्येक विभागों से अफसरों को भी आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद भी नगर मऊरानीपुर में पर्वो के अवसर पर ये स्थिति देखी जा रही है। नगर में गन्दगी के जानवर सुअरों का आतंक काफी जोरों पर देखा जा रहा है। जो सडकों पर सुबह से ही मडराते हुये घूमते रहते है। जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। जिससे सबसे अधिक गन्दगी के जानवर गाँधीगंज पुलिस चौकी के बाहर देखे जा सकते है। जहाँ पर आधा दर्जन से एक दर्जन तक सुअरों को देखा जा सकता है। जिससे गाँधीगंज के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कारण कि बैंक आने- जाने वाले लोगों को मुहल्ला गाँधीगंज से ही गुजरना पडता है। इसके बाद भी इस ओर नगर पालिका प्रशासन का कतई ध्यान आकृष्ट नही हो रहा है कि आखिर में नगर में इस तरह से गन्दगी के जानवर सुअर क्यों घूम रहे हे। जब प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान को भी जागरुक कर रहे है इसके बाद भी नगर मऊरानीपुर में गन्दगी के जानवर सुअरों का आतंक जोरों पर देखा जा रहा है। जब तक नगर मऊरानीपुर में गन्दगी के जानवर सुअरों के आतंक को नही रोका जायेगा तब तक साफ- सफाई के स्वच्छता अभियान के ई रिक्शा क्या कर सकते है। ये केवल मात्र शोपीस के शोपीस ही बने रहेगे। नगर पालिका प्रशासन को सबसे पहले नगर में से गन्दगी के जानवरों सुअरों पर नकेल लगाना पडेगी जो खुलेआम नगर में धूमते रहते है। जब तक इन पर नकेल नही लगेगी तब तक स्वच्छता का सन्देश सफल नही देखा जायेगा। चाहे ई रिक्शा चलाये जाये चाहे कितनी भी नगर में साफ सफाई करायी जाये यह पूरी की पूरी फैल साबित होगी। जिससे नगरवासियों ने नगर पालिका के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी का ध्यान गम्भीरता से आकृष्ट कराया है। जिससे नगर में आवारा गन्दगी के जानवरों से लोगों को छुटकारा मिल सके। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुरupdated by gaurav gupta

loading...