बनमनखी (पूर्णिया) – अनुमंडल मुख्यालय के बनमनखी जं. रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा मेला के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं जन कल्याण सेवा संस्था के सेवा शिविर कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन कला, संस्कृति एवं युवा मामले, बिहार सरकार के माननीय मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मंत्री श्री ऋषि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा दुर्गा पूजा मेला में लगाया गया सेवा शिविर कार्यालय सराहनीय एवं रचनात्मक कदम है। जिसमें छात्र समुदाय अपने रचनात्मक कार्य के माध्यम से समाज में उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जन कल्याण सेवा संस्था का पेयजल व्यवस्था सराहनीय कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डा. तरूण कुमार सिंह एवं नगर मंत्री मंगल कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, नगर पंचायतअध्यक्ष विजय साह, स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, प्रदेश सह मंत्री शशि शेखर कुमार, प्रदेश सह कल्याण छात्रावास कार्य प्रमुख अशोक कुमार रजक, विभाग संयोजक मधेपुरा-सहरसा रंजन यादव, आरएसएस के खंड कार्यवाह संतोष मुखिया, जिला संयोजक अभिषेक आनंद, जानकीनगर विस्तार केन्द्र नगर उपाध्यक्ष अक्षय कुमार बियाहुत, जन कल्याण सेवा संस्था के सचिव चन्देश्वरी मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा, अमितेश सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, संतोष चौरसिया, दिलीप कुमार झा, लालबिहारी यादव, श्यामदेव पासवान, मुकेश पाण्डेय, उमाकांत झा, शिवशंकर तिवारी, नगर सह मंत्री सिकेन्द्र चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loading...