नई दिल्ली के विकासपुरी में दहेज की बलिबेदी पर एक और बेटी परविंदर कौर 24 वर्षिय जल मरी। आखिर दहेज रुपी राक्षसी कब तक मासूम बेटियों को निगलती रहेगी। चन्द रुपए के लिए इंसान की जिंदगी सस्ती हो गई है। बताया जाता है कि मासूम परविंदर एक बेटे की मां भी थी जिसे कैरोसिन डालकर मार दिया गया। आरोप है कि पति ससूर व देवर जला कर मार डाला।


अंतिम सांस लेते महिला ने सफदरजंग अस्पताल में पुलिस को बताया कि पति ने पकड़ा और कैरोसिन तेल डालकर आग लगा दी।। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महिला के पति गुरूचरण ससूर रावेल सिंह व देवर प्रभजोत सिंह हैं। सूत्रों के मुताबिक तीनों विकासपुरी के एच ब्लाक में रहता है। महिला के मायके वाले भी करीब ही रहते हैं। आग की जानकारी पीसीआर को महिला के घरवालों में से किसी ने दी थी। मौकाएवारदात से जले कपड़े टूटी माचिस महिला का सैंडल टुटा पंखा व बेडशीट के साथ तीन बाल्टीयां मिली।।
बताया जाता है कि परविंदर की शादी 2012 में हुई थी। उसे तीन साल का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था जबकि वे लोग अपनी हैसियत के आधार पर धूमधाम से शादी किया था।दस दिन पहले उसे निकाल दिया था जिसके बाद परिवार वालों ने सुलह की कोशिश की थी। आरोप है कि परविंदर बेटे के कपड़े लेने ससुराल आई थी तभी पकड कर उसे जला दिया गया। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है लेकिन सच्चाई यही है कि एक बेटी फिर दहेज की आग में जल मरी। ःअनुभवी आंखें न्यूज ब्यूरो दिल्ली।

loading...