बनमनखी -राज्यव्यापी बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपनी मांगो को आम लोगों के बीच रख कर बिहार बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।जनाधिकार पार्टी के समर्थकों का कहना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसके लिए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार बंटवारे के समय से संसद में आवाज उठाई है। चूंकि विभाजन के बाद जैसे ही झारखंड अस्तित्व में आया, वैसे ही इसके खनिज संपदा और औद्योगिक कल कारखाने झारखंड में चले गए। इससेबिहार को राजस्व का काफी नुकसान हुआ जिससे बिहार का विकास नहीं हो पाया। वहीं, मीडिया से बात करते हुए आंदोलनकारी गोपाल सिंह,आलोक कुमार अकेला एवं पूर्णिया जिला के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि बिहार की स्थिति बदहाल होती जा रही है। शैक्षणिक, स्वास्थ्य, किसान, छात्र बेहाल हैं। समय पर कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल पाता है। बिहार के युवा बेरोजगार होकर पलायन को मजबूर हैं। बिहार के किसान-मजदूर बाढ़ की विभीषिका को झेलते है।शामिल हुए कार्यकर्ता विजय यादव, नटवर झा,नीशू सिंह,अन्यरिपोर्ट बिट्टू कुमार के साथ गौरव गुप्ता की रिपोर्ट।

loading...