ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल रूट पर ट्रायल रन शुरू | दिल्ली:-(अनीता गुलेरिया) ग्रेटर नोएडा वासियों को मेट्रो की तरफ से इस नए साल पर जल्द ही बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है | नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो-रेल रूट पर तीन महीने बाद परिचालन शुरू हो जाएगा | दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंधक निदेशक मंगू सिंह और नोएडा मेट्रो रेल निगम के प्रबंधक निदेशक आलोक टंडन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाते हुए शुरुआत की | इस अवसर पर मंगू सिंह ने बताया यह करीब तीन माह तक का ट्रायल रन होगा | ट्रायल रन पूरा होने पर कमिश्नर नोएडा कारिडोर का निरीक्षण करेंगे | उनकी इजाजत के बाद ही इस ट्रैक को आम जनता के लिए खोला जाएगा | उन्होंने बताया नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक इस कारिडोर में इक्कीस स्टेशन होंगे | फिलहाल चीन से मेट्रो के लिए चार कोच मंगाए गए हैं |और अप्रैल महीने तक 44 कोच और आ जाएंगे | तब इस रूट पर ग्यारह ट्रेनें चलाई जाएंगी |

loading...