मऊरानीपुर (झाँसी)- नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली की श्रृंखला में हुये गोबर्धन पूजा भी हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धूमधाम तरीके के साथ मनायी गयी। जिसमें गोवर्धन जी की पूजा अर्चना हुयी। इसी के चलते लोगों ने गोवर्धन जी को गोबर के बनाकर पूजा विधि विधान के साथ की। जिसमें लोगों ने पकवान बनाकर उनको प्रसाद लगाते हुये गोवर्धन पर्वत के दर्शन की भी कामना की। यह दिन दीपावली के दूसरे दिन होने वाला गोवर्धन दिन होता है। इसी के चलते लोगों ने घरों में एवं मन्दिरों में गोवर्धन पूजा की। गोवर्धन पूजा विधि विधान के साथ करते हुये आरती करतें हुये प्रसाद भी वितरण किया। इसी के चलते गोवर्धन पूजा सम्पन्न हुयी। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह पूजा बडी उमंग के साथ की गयी। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर ।updated by gaurav gupta

loading...