कांडी(संवाददाता-विवेक चौबे) – -प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सबुआं में अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह परिवर्तन दल के सदस्य -नवीन दुबे व पारा शिक्षक-सुनील राम ने सामूहिक रूप से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित किया गया।नवीन दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर,1869 को जन्म हुआ था।वे एक महान नेता थे।इसलिए हमलोग प्रत्येक वर्ष के 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाते हैं।बताते चलें कि प्रधानाध्यापक नवीन दुबे के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को लेकर प्रभातफेरी भी निकाली गई।श्री दुबे के साथ- साथ सभी बच्चों की टोली सहित गांव में घूम-घूम कर विभिन्न नारों के साथ स्वछ रहने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।श्री दुबे ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है।साथ ही कहा कि आस पास गंदगी न फैलाएं।कूड़े-कचरे के लिए सदैव कूड़ेदान का ही प्रयोग करें।गंदगी फैलाना बीमारियों के आमंत्रण देने के जैसा है।बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता बहुत ही आवश्यक है।

मौके पर-माधव दत्त तिवारी,उत्कर्ष चौबे(सक्षम),रंजन कुमार,नंदनी कुमारी,दुर्गेश ठाकुर,लवली कुमारी,ओमप्रकाश पासवान,धीरज साव, श्रिष्टि कुमारी सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।updated by gaurav gupta

loading...