गया(संवावदाता धीरज गुप्ता) – 150 वें गांधी जयंती के शुभ अवसर पर गांधी मैदान अवस्थित गांधी मंडप पर श्री टीएन विंधेश्वरी,आयुक्त मगध प्रमंडल,श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी,गया ,श्री राजीव मिश्रा,वरीय पुलिस अधीक्षक, गया,अपर समाहर्ता श्री राजकुमार सिन्हा,उप विकास आयुक्त श्री किशोरी चौधरी, सहायक समाहर्ता श्री योगेश कुमार

सागर,नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सिन्हा,निदेशक,ग्रामीण विकास अभिकरण,गया,उप निदेशक, जन संपर्क,नागेन्द्र कुमार गुप्ता, गुरुवा के माननीय विधायक श्री राजीव नंदन दांगी,मेयर,उप मेयर,नगर आयुक्त,श्रीमती उषा डालमिया,स्वतंत्रता सेनानी श्री राजेंद्र दुबे,अपर समाहर्ता विभागीय जांच मोहम्मद बलाउद्दीन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा पुष्पांजलि दी गई।गांधी मंडप में आचार्य डॉ0 गोपाल कृष्ण झा द्वारा गीता का चतुर्थ अध्याय एवं वैदिक मंत्र का पाठ किया गया और पनहर मस्जिद के मौलाना एच्. एम. फतेउल्लाह ने कुरान के २८ वें आयत का पाठ किया और बताया की शांति सुकून के लिए अल्लाह का जिक्र करने वाले को याद करें और उन्होंने कहा कि सभी को उसी अल्लाह ने जन्म दिया है लेकिन हर आदमी का शक्ल दूसरे आदमी से नहीं मिलता है गुरुद्वारा के सिख गुरु ज्ञानी दयाल सिंह ने गुरु नानक देव की वाणी का पाठ किया।वहीं फादर रनु घोष ने बाइबल का पाठ कर बताया कि गॉड ने बताया कि सब कुछ मिट जाएगा पर प्रेम नहीं मिटेगा और हमारा मार्ग जो भी हो ईश्वर एक है प्रेम सबसे बड़ा है और स्थाई है उन्होंने सत्य और प्रेम के मार्ग को अपनाने को कहा और महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भंते चलिन्दा ने सूक्त पाठ किया।
जिलाधिकारी,वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उपरोक्त पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा समाहरणालय परिसर में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया।समाहरणालय परिसर में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे द्वारा जिलाधिकारी को उनके लोकप्रियता के लिए अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।updated by gaurav gupta

loading...