गर्भवती विधवा को दिया ससुरालवालो ने घरनिकाला, जिसके बाद वो बनी प्रेणा का स्त्रोत
मध्यप्रदेश की निधि दुबे जिसे उसके पति कि मृत्यु के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालो ने घर से निकाल बाहर किया।
यह घटना वर्ष 2009 की है। निधि के विवाह के एक साल बाद ही उसके पति मुकेश जो कि एक आर्मी आॅफिसर थे, कि मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालो ने गर्भवती हालत में निधि को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद वो अपनी माँ के पास आकर रहने लगी। अपने पुत्र को जन्म देने के बाद उसने खुद को मजबूत बनाने के लिए आगे पढ़ने के बारे मे सोचा।

इन्दौर से एमबीए करने के बाद, निधि ने एक साल से अधिक निजी कम्पनी मे कार्य किया। मृतक पति के वरिष्ठ अधिकारियों ने निधि को सेना मे भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके उपरांत कड़े परिश्रम के बाद निधि ने परिक्षा को उत्कृष्ट अंको के साथ पास किया।
32 वर्ष की निधि ने अपने परिवार का नाम रौशन करने के साथ बाकि महिलाओं के लिए एक मिसाल भी कायम की है।ऐसी महिलाएं समाज में दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत है। ःअनुभवी आंखें न्यूज ब्यूरो ।

loading...