मऊरानीपुर (झाँसी) नगर में क्रिसमस डे के पर्व की काफी धूम देखने को मिल रही है। जहाँ एक ओर सेंट मेरीज स्कूलों में तैयारियाँ चल रही है वही नगर के अन्य स्कूलों में भी क्रिसमस पर्व की धूम बराबर देखने को मिल रही है। जिसमें ईसाई समुदाय के साथ सर्व जाती के लोग तैयारियाँ करते देखे जा रहे है। स्कूलों के साथ पूरे नगर के घरों- घरों से लेकर गाँव- गाँव तक के लोग इस पर्व के लिये बेहाल देखे जा रहे है। कारण कि यह पर्व बडे दिन का प्रतीक कराता हुआ समय में परिवर्तन की दिशा प्रदर्शित करता है। जिससे ग्रामीण लोग भी बडे दिन को भी बडा महत्व देने लगे है। यह पर्व मुख्य रुप से ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता था। लेकिन आज यह त्यौहार सर्व समुदाय के लोग मनाते हुये देखे जाते है। नगर के घरों में लोग सजावट एवं लाईट लगाते हुये देखे जा रहे है। वही स्कूलों में भी साँस्कृतिक कार्यक्रम के टीचर्स अपनी भूमिका दिखाते हुये नन्हें- मुन्नें बच्चों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाते हुये देखने को मिल रहे है। जो 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर्व के रुप में मनायेंगें। इस दिन क्रिसमस के पेड की सजावट की जाती है। और इस पर्व को क्रिसमस पर्व के रुप में मनाते है। हर वर्ष से भी अधिक उत्साह के साथ इस वर्ष का क्रिसमस पर्व मनाया जायेगा। क्योकि क्रिसमस डे के दिन बच्चों को टॉफी एवं मिठाईयाँ खाने का मौका मिलता है। यह दिन समय की अवधि को बढाने का भी प्रतीत माना जाता है। इस दिन के लिये भी कई मत देखे गये है। ईसाई लोग कहते है कि ये ईसाई पर्व है। वही हिन्दू धर्म के लोगों का मानना है। कि 25 दिसम्बर के दिन से दिन धीरे- धीरे अपनी गति पकडता है। और दिन बडे और रात छोटी होने लगती है। पूरे नगर में क्रिसमस डे की तैयारियाँ देखने को मिल रही है। क्रिसमस के दिन पूरे नगर में अवकाश रखा जाता है। जिससे नगरवासी व अफसर लोग बडे दिन को बडे उत्साह पूर्वक मना सके। इस वर्ष का क्रिसमस पर्व पर ईशू बच्चों के लिये एक आश्चर्य चकित उपहार लेकर आ रहे है। जिससे बच्चों को उनके कहे हुये मार्ग की प्रेरणा लेना पडेगी जो बच्चे 108 लोगों के नाम एवं हस्ताक्षर 25 दिसम्बर में अपने बिस्तरों पर रखकर सोयेगें। उन्हें ईशू ईसाईयों के मसीहा कुछ आश्चर्य चकित उपहार गॉड गिफ्ट के रुप में देगें। यह चर्चा बच्चों में काफी दिनों से देखने के मिल रही है। जिससे बच्चे अपनी नामों एवं हस्ताक्षरों की सीट तैयार करते हुये देखने को मिल रहे है। जिससे की उन्हें एक गॉड गिफ्ट मिल सके। पूरे नगर में क्रिसमस पर्व की तैयारियाँ जोरमजोर तरीके के साथ देखने को मिल रही है। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर ।

loading...