गया-इनरव्हील क्लब ऑफ गया के तत्त्वाधान में रविवार को वूमेन कार रैली गया के गांधी मैदान से बोधगया दोमुहान तक निकाली गई। कार रैली का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्हा ने किया। कार रैली में लगभग 20 कार शामिल हुए।इस कार रैली का आयोजन रोड पर पब्लिक में रोड सेफ्टी अवेयरनेस तथा नारी सशक्तिकरण के लिए किया गया है। कार रैली महिलाओं के लिए तथा महिलाओं के द्वारा आयोजित किया गया है। ऐसा रैली का आयोजन गया के इतिहास में पहली बार किया गया है। रोड सेफ्टी आज के समय एक बहुत बड़ी समस्या है। जिसमें खास करके आज के युग में जब महिलाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्कूटर एवं कार चला रही है। इस संदर्भ में पब्लिक को रोड सेफ्टी के बारे में तथा महिलाएं जो स्कूटर एवं कार चलाती हैं। उन्हें जानकारी होना जरूरी है। उनके सेफ्टी के लिए मैसेज देना बहुत आवश्यक है। क्लब की अध्यक्षा सीमा भदानी ने बताया कि आज जब हम नारी की बात करते हैं तो सबसे पहले हमें नारी को सशक्त बनाना होगा।वूमेन पॉवर व्हील्स कार रैली से दिया सशक्तिकरण का संदेश महिलाओं ने कहा हम तैयार हैं। कार एवं स्कूटर ड्राइविंग नारी सशक्तिकरण के लिए एक बहुत बड़ा कदम है इस रैली के माध्यम से यह संदेश जनता के बीच जाएगा।कार रैली में क्लब की अध्यक्षा सीमा भदानी, सचिव शुभ्रा गुप्ता, उपाध्यक्ष भावना सिंह, कोषाध्यक्ष तृप्ति गुप्ता, रितु डालमिया, डॉ मंजू सिन्हा, उषा राज,मीरा भदानी,दुर्वा सहाय सहित अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम की जानकारी एडिटर नीति भदानी ने दिया। रिपोर्ट – धीरज गुप्ता updated gaurav gupta

loading...