मऊरानीपुर (झाँसी)- तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की इतिहासिक जीत होने पर कांग्रेस कार्यालयों एवं चौराहों पर कांग्रेस जनों में काफी उत्साह एवं खुशी देखी गयी जिसके चलते जोरदार मिष्ठान वितरित की गयी। इसी के चलते नगर मऊरानीपुर में कांग्रेस जनों में काफी खुशी का माहौल देखा गया। जिसमें कांग्रेस नेता जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर अपनी पार्टी के लोगों के साथ मिष्ठान वितरित की गयी। और कहा गया कि कांग्रेस की ही नही बल्कि ये जीत आम जनता किसान मजदूर और व्यापारियों की जीत है। इस अमूल्य समय में कांग्रेस का साथ लोगों ने दिया। कांग्रेस की सरकार बनने में मध्य प्रदेश में शिवराज को जनता ने इस लिये उखाड कर अलग किया क्योंकि इन्होनें किसानों और मजदूरों को अपना नही समझा। और उनसे दूरता बनायी जिसका परिणाम आज शिवराज खुद देख रहे होगे। वही देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने लोगों से जो वादे किये उन पर ये खरे नही उतरे जिसका परिणाम उनके सामने आ गया। वही कांग्रेस के सच्चाई के पथ पर रहने को लोगों ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ में दिखला दिया। और भाजपा पार्टी को काफी बुरी तरह से पाँच राज्यों में शिकस्त खानी पडी। वही कांग्रेस पार्टी की तीनों राज्यों में इतिहासिक जीत रही है। इस मौके पर कांग्रेस जनों में जितेन्द्र वर्मा प्रदेश महासचिव एससी/एसटी, हनीफ मलिक, अशोक गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी दीनदयाल गुप्ता, प्यारे लाल बेघडक, शिवनारायण सिंह परिहार, मुकेश सिंह, जलालउद्दीन जलाल नगर अध्यक्ष, जगदीश वर्मा, अनिल दुबे, रामकुमार श्रीवास, उपदेश यादव, सुरेश नगाईच, सुल्तान खान, शंकर लाल कुशवाहा, देवकी नन्दन , डॉ. आर. एन. राय, प्रभा अग्रवाल, रुपरानी अहिरवार, मथुरा कुशवाहा, सीमा सेन, रामकिशोर आर्य आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर । updated by gaurav gupta

loading...