मुंबई :- एंड टीवी का धारावाहिक ‘भाभाजी घर पर है’ कॉमेडी सीरियल्स में सबसे आगे हैं। जो की करोडो लोगो का मनपसंद शो है , शो की हीरोइन पहले शिल्पा शिंदे थीं अब उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने ले ली है। इसके अलावा शो में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन हैं अनिता भाभी यानी सौम्या टंडन। जो की अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती है ! उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। फैंस अब सौम्या को भाभाजी के अलावा नए अवतार में भी देख पाएंगे। खबर है कि वे कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात – द एक्सटेंशन’ में होस्ट के रुप में नज़र आएंगी। इसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी नज़र आएंगे। सूत्रों की माने तो शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इससे पहले शो ‘एंटरटेन्मेंट की रात’ में आरजे मलिश्का होस्ट थीं और इस सीज़न में उनकी जगह सौम्या ने ले ली है। सौम्या ने इसके पहले और भी शो होस्ट किए हुए हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें ये बता दें कि एक्टिंग के पहले सौम्या होस्ट ही थीं। उन्होंने मल्ल‍िका-ए-किचन, कॉमेडी सर्कस, जोर का झटका जैसे शोज किए हुए हैं। अनुभवी आँखे न्यूज़ डेस्क 

loading...