बनमनखी(पूर्णियां) – अनुमंडलीय मुख्यालय के हृदयनगर सिकलीगढ धरहरा स्थित विहिप गढ़ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रह्लाद स्तंभ के मुख्य पुजारी लक्ष्मण ऋषि ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मकर संक्रांति उत्सव को सामाजिक समरसता के रूप में मनाते आ रहा है। हमारे हिन्दू समाज के गुलामी का कारण अपने इस समाज में जाति पाति की भावना ही रहा है। इसे ही दूर करने के लिए संघ इस उत्सव को सामाजिक समरसता पर्व के रूप में मनाते आ रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि हमारे समाज से जाति पाति की कुरीतियों को दूर कर लेते हैं तो निश्चित रूप से हमारा यह भारतवर्ष परम वैभव को प्राप्त कर लेगा। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक की भूमिका में रंजीत गुप्ता, एकल गीत अभाविप के प्रदेश सह मंत्री शशि शेखर कुमार एवं प्रार्थना विहिप के जिला मंत्री पवन तिवारी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में नगर कार्यवाह नमित निश्चल, खंड कार्यवाह संतोष मुखिया, मनोज चौधरी, सुधीर कुमार यादव, नीरज कुमार, सुरज गुप्ता, मुकेश पाण्डेय, नंदन कृष्ण सिंहा, अर्जुन साह, समाजसेवी अपना अमित, संतोष यादव, अमित जयसवाल, बजरंग दल के उज्जवल कुमार, पियुष कुमार, गौरव कुमार, विक्रम सिंह, उपेन्द्र राम, मनोज दास, प्रमोद सिंह तत्पर रहे। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष देबु मंडल, जिला अध्यक्ष पवन पोद्दार, प्रांत सह कोषाध्यक्ष विनोद लाठ, अभाविप के विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख डा. कृष्णा कुमारी, जिला संयोजक अभिषेक आनंद, अशोक कुमार रजक, सत्यप्रकाश यादव, वार्ड पार्षद शिवकुमार सुमन, नितेश जयसवाल, कुमार गौरव, विजय कुमार सहित सैंकड़ों गणमान्य एवं बच्चे मौजूद थे।

loading...